
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 22 जिलों में जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की
पढिये किन्हे किन्हे नियुक्त किया गया
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्व वार्ता)हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 22 जिलों में शहरी निकाय चुनाव को लेकर जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। हरियाणा कांग्रेस महासचिव डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि गुरुग्राम के लिए रफीक खान, पानीपत के लिए रूकक्षमणी कुमारी, महेंद्रगढ़ के लिए गोपाल बहेरी, करनाल के लिए सुभाष गांधी, सोनीपत के लिए संतोष प्रताप सिंह, झज्जर के लिए शंकर डांगैच, चरखी-दादरी के लिए विकास व्यास, रेवाड़ी के लिए हर सहाय यादव, सिरसा के लिए शोभा सोलंकी, फतेहाबाद के लिए सीताराम अग्रवाल, पलवल के लिए हीरालाल अग्रवाल, नूंह के लिए अब्दुल हफीज जयपुरी, कुरुक्षेत्र के लिए वेद प्रकाश शर्मा, कैथल के लिए प्रशांत शर्मा, जींद के लिए राजेश चौधरी, पंचकूला के लिए चंदन सिंह राजपुरोहित, भिवानी के लिए नीलम बिड़ला, अंबाला के लिए बुरा राम सिरवी,रोहतक के लिए दिलीप चौधरी, यमुनानगर के लिए आरसीसराधना , फरीदाबाद के लिए जोगिंदर अवाना और हिसार के लिए शिशुपाल राजपुरोहित को जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।





















