
बेरोजगारों के लिए बेकार बजट : नवीन जयहिंद
बजट में सरकारी नौकरियां खा गई सरकार – जयहिंद
चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा में पारित सरकार के बजट पर नवीन जयहिंद ने जारी एक बयान में कहा कि पुरे बजट में कही भी बेरोजगारों का जिक्र नहीं है| हर साल 1 लाख नौकरियां देने का वायदा करने वाली सरकार अपने बजट के भाषण में नौकरियां ही खा गई | सरकारी नौकरियों पर कोई प्रावधान नहीं आ रहा है सिर्फ बयानबाजी की जा रही है | जयहिंद ने ट्विट कर कहा कि हरियाणा सरकार ने बरोजगारों को सिर्फ धक्के दिए है | बजट में नौकरियों को लेकर कोई टाइमलाइन नहीं दिया गया , कब भर्ती निकलेगी, कब पूरी होगी इस पर कोई समाधान नहीं | प्रदेश के युवा बजट से बहुत निराश हुए है |
जयहिंद ने कहा कि बेरोजगारी नशा , अपराध की जड है , जब तक सरकार बेरोजगारी को खत्म नहीं करेगी तब तक प्रदेश में नशाखोरी व् क्राइम कम नहीं होगा | कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा को लेकर बजट में कोई प्रावधान नहीं है | बजट में आंगनवाड़ी वर्कर , हेल्पर , गेस्ट टीचर , एक्सटेंसन लेक्चरर , ड्राइंग टीचर , हटाए गये पीटीआई टीचरों को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया | हर वर्ग को इस बजट से बड़ी उम्मीद थी लेकिन सरकार जनता के साथ हर बार की तरह इस बार भी धोखा ही किया है |





















