
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचकूला में बाइक रैली निकाली गई
शहर की महिलाओं ने भाग लिया
गांव बतौड़ में पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्व वार्ता) आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है इस अवसर पर आज पंचकूला में बाइक रैली निकाली गई। पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह ने सहायक पुलिस महिला आयुक्त ममता सौदा के नेतृत्व में निकली रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पंचकूलला के सेक्टर 5 से यह बाइक रैली शुरू होकर विभिन्न सेक्टरों से होते हुए गांव रामगढ़, बरवाला से होकर गांव बतौड़ पहुंची। गांव के लोगों ने बाइक रैली का सम्मान किया। ग्रामीणों ने इनके सम्मान में स्वागत किया।






















