
होली का त्यौहार नजदीक आते ही चैक कीजिये ड्राई फ्रूट्स के रेट
चंडीगढ़, 8 मार्च (विश्व वार्ता) होली का त्यौहार नजदीक आते ही ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में जबरदस्त उछाल आ जाता है. अगर देश की दूसरे हिस्सों से तुलना करें तो मखाना प्रति किलो 200 रुपए तक बढ़ गए हैं. वहीं, काजू की कीमत 150 रुपए, किशमिश की 50-100 रुपए और बादाम की कीमतों में 50 से 70 रुपये तक इजाफा हो गया है. काजू 850 से 1200 रुपए में बिक रहे हैं. वहीं, सूखा नारियल 230 रुपए, चिरौंजी-1500-1525 रुपए और किशमिश-300 से 325 रुपए तक बिक रहे हैं.





















