
गृह मंत्री अमित शाह से मिले पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी
चंडीगढ़, 8 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की, मुलाकात के बाद सीएम चन्नी ने कहा वह एक दो दिनों में अपने मंत्री के साथ चर्चा करेंगे और पंजाब की इच्छा के अनुसार कार्य करेंगे। दूसरा, हमारे 997 छात्र यूक्रेन में थे, जिनमें से 420 वापस आ गए हैं, 200 पोलैंड गए हैं और सुरक्षित हैं लेकिन कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं। मैंने उनके लिए अनुरोध किया और गृह मंत्री ने मुझे आश्वासन दिया कि वे निगरानी कर रहे हैं और छात्र वापस आ जाएंगे।























