
चंडीगढ प्रशासन ने अलग ढंग से खिलाडियों को किया सम्मानित
चंडीगढ़, 7 मार्च (विश्व वार्ता) चंडीगढ प्रशास ने ओलिंपिक में और विश्व स्तर पर खेलों में भाग लेकर पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को अनूठे ढंग से सम्मानिरत किया। चंडीगढ़ सेक्टर 42 स्थित स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में 8 खिलाडिय़ों के पोट्रेट लगाए गए हैं। इनमें टोक्यो ओलिंपिक में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों समेत अन्य कई खिलाड़ी शामिल हैं। सलाहकार धर्मपाल ने उद्घाटन के दौरान चंडीगढ़ हॉकी टीम के खिलाडिय़ों से भी मुलाकात की। साथ ही यहां पर बनाई गई नई जिम का भी उद्घाटन किया। उन्होंने स्पोट्र्स डायरेक्टर तेजदीप सिंह सैणी और बाकी अफसरों के साथ कॉम्पलेक्स का निरीक्षण भी किया।





















