
5 राज्यों के चुनाव आज शाम 6 बजे हो जायेंगे खत्म
पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर की सियासी तस्वीर ?
10 मार्च को आएंगे पांच राज्यों के विधानसभा चुनावो के नतीजे
चंडीगढ़, 7 मार्च (विश्व वार्ता) आज यूपी मे शाम 6 बजे आखिरी चरण के लिए मतदान खत्म हो जायेगा। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हो जाएंगे। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।पंजाब में भी पुरुषों और महिलाओं के बीच वोटिंग प्रतिशत लगभग बराबर है।पंजाब में इस बार ओवरऑल कम वोटिंग हुई है। यही हाल उत्तराखंड और गोवा का भी रहा। मणिपुर में मतदान प्रतिशत में बढ़त दर्ज की गई।























