
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का बिगुल बजा
आईपीएल 2022 का शेड्यूल आया सामने
चंडीगढ़, 7 मार्च (विश्व वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग का बिगुल बज चुका है इस सीजन के 70 लीग मैचों का शेड्यूल भी जारी हो गया है। 26 मार्च से 22 मई तक लीग स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे। इस लीग का आयोजन कुल 65 दिनों तक होगा और 29 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
लीग स्टेज में होने वाले 70 मैचों के वेन्यू की बात करें तो मुंबई में कुल 55 मैच खेले जाएंगे। यह मैच वानखेड़े, ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम में होंगे। इसके अलावा 15 मुकाबले पुणे में आयोजित होंगे। आईपीएल 2022 लीग स्टेज के 20-20 मुकाबले वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में होंगे। वहीं 15 मुकाबले ब्रेबोर्न स्टेडियम और 15 मुकाबले पुणे के एमसीए स्टेडियम में होंगे। अभी प्लेऑफ के चार मुकाबलों का वेन्यू निश्चित नहीं हुआ है।





















