
चंडीगढ़ पीजीआई प्रशासन ने लिया बडा फैसला
कल से फिजिकल ओपीडी की सेवाओं का समया बढाया जायेगा
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्व वार्ता) कोरोनावायरस का प्रभाव लगातार कम हो रहा है जिसे देखते हुए पीजीआई मे मरीजो की संख्या मे हर रोज इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए पीजीआई प्रशासन ने यह फैसला लिया है कि पीजीआई के सभी विभाग अपने स्टाफ को फिजिकल ओपीडी के लिए इस्तेमाल करेंगें ताकि बेहतर ढंग से इन ओपीडी को चलाया जा सके। पीजीआई के इस आदेश के बाद अब 7 मार्च से न्यू ओपीडी में फिजिकल ओपीडी में रजिस्ट्रेशन का समय सुबह 8 से 10 होगा। वहीं आएनटी और फेफड़ों के कैंसर क्लिनिक की टेली-कंसल्टेशन सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक होगी।






















