
ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट आज रावलपिंडी में
पहले टेस्ट पर कोरोना का साया
चंडीगढ़, 4 मार्च (विश्व वार्ता) ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान में 24 साल बाद टेस्ट खेलेगी, यह मैच रावलपिंडी में खेला जाएगा। पहले टेस्ट पर कोरोना का साया छा गया है। दोनों टीम में कम से कम कोविड-19 के एक-एक मामले आए हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे जबकि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी सलाहकार फवाद अहमद का परीक्षण भी पॉजिटिव आया है।





















