
आज जानिये शेयर बाजार का हाल
चंडीगढ़, 22 फरवरी (विश्व वार्ता) सप्ताह के दूसरे दिन आज शेयर बाजार फिर गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई ) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1024 अंक टूटकर 57 हजार से नीचे आ गया और 56,659 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी सूचकांक ने 299 अंक फिसलकर 17 हजार के नीचे आ गया। फिलहाल, निफ्टी 16,907 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


















