
भारत ने वेस्टइंडीज को अंतिम टी-20 मुकाबले मे हराकर सीरिज मे किया क्लीन स्वीप
चंडीगढ़, 21 फरवरी (विश्व वार्ता)टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में 17 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। वेस्टइंडीज के सामने 185 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम में 167/9 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। निकोलस पूरन (61) टॉप स्कोरर रहे। भारत की ओर से हर्षल पटेल और शार्दूल ठाकुर ने 3-3 विकेट चटकाए। रोहित ब्रिगेड ने इससे पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज के भी सभी मुकाबले जीते थे।






















