
सोने के दाम में आई भारी गिरावट
फटाफट कीजिये चेक
चंडीगढ़, 18 फरवरी (विश्ववार्ता) आज सोने के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में 0.38 फीसदी की कमी आई, लेकिन इसका दाम 50 हजार के ऊपर बना हुआ है। इस गिरावट के साथ सोने का भाव 50,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं दूसरी ओर चांदी का दाम 0.09 फीसदी टूटकर 63,802 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।


















