
अपने चारों सीज़न के प्लेऑफस में पहुंचने वाली टीम बनी यूपी योद्धा
18 फरवरी, 2022, बेंगलुरु: जीएमआर समूह की पीकेएल फ्रेंचाइजी यूपी योद्धा ने आज यू मुंबा पर 35-28 की जीत के साथ एक टीम के रूप में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया । 2017 से पीकेएल खेलती आ रही यूपी योद्धा ने सभी सीज़न में प्लेऑफ में जगह बनाने के अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखा। आठवें सीज़न के 124वें मैच में यूपी योद्धा के रेडर, सुरेंद्र गिल ने एक बार फिर से अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ महत्वपूर्ण अंक अर्जित किये । यूपी योद्धा ने 22 मैचों में 68 अंकों के साथ लीग मैचों से विदाई ली।
योद्धाओं ने इस मैच में फ्रंट फुट पर खेलते हुए शुरुआत की,जिसमें स्टार रेडर प्रदीप नरवाल ने पहले 10 मिनट के भीतर पांच अंक हासिल किए। सुरेंद्र गिल भी धीरे धीरे अपनी धाक जमाने लगे और डिफेंस यूनिट के शानदार प्रदर्शन के साथ दोनों रेडरों ने मिलकर योद्धाओं को 15वें मिनट में 12-7 से बढ़त दिलाई । परदीप के 6 अंको के बदौलत यूपी योद्धा ने मैच में 18-12 के स्कोर के साथ पहला हॉफ समाप्त किया।





















