बिक्रम चहल की चुनाव मुहिम कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा अन्य दलों पर पड़ रही है भारी
चुनावी बैठकों दौरान मिल रहे जबरदस्त उत्साह से विरोधी दलों मे छाई निराशा
सनौर, 14 फरवरी(विश्ववार्ता )- पंजाब लोक कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के सनौर विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त उम्मीदवार बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल का चुनाव प्रचार सभी राजनीतिक दलों पर भारी पड़ता दिख रहा है। चुनावी रैलियों के दौरान बिक्रम चहल को मिल रहे जबरदस्त उत्सहा से विपक्षी दलों मे निराश हैं। उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुद उनके अभियान की कमान संभाली है और वह लगातार निर्वाचन क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं और उनके लिए वोट मांगने के लिए घर-घर जा रहे हैं।
बिक्रम चहल ने कहा कि उन्होंने बिना किसी राजनीतिक ओहदे के पूरे दिल से क्षेत्र के लोगों की सेवा की है और वह भविष्य में भी अपना जन कल्याण कार्य जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं, युवाओं और लड़कियों की शिक्षा और रोजगार के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि वह विकास के मामले में सनौर विधानसभा क्षेत्र को पंजाब में नंबर वन बनाने के लिए दिन-रात काम करेंगे और क्षेत्र की सूरत बदलने के लिए विशेष प्रोजेक्ट लाएंगे. वहीं क्षेत्र के लोगों के भारी समर्थन को देखते हुए बिक्रम चहल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जनता का प्यार उन्हें चुनाव में प्रचंड जीत दिलाएगा.























