
यूपी योद्धा की धमाकेदार जीत में प्रदीप नरवाल ने बनाया नया रिकॉर्ड
पीकेएल में 200 से अधिक ‘मल्टी प्वॉइंट रेड’ करने वाले पहले खिलाड़ी बने प्रदीप नरवाल
बेंगलुरु, 12 फरवरी, 2022: आठवें प्रो कबड्डी लीग के मैच 109 में आज जीएमआर समूह की फ्रेंचाइजी यू.पी. योद्धा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को एक रोमांचक मुकाबले में 41-34 से हराकर पीकेएल में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया । आज का दिन सुपर स्टार प्रदीप नरवाल के नाम रहा जिन्होनें 14 अंक हासिल किए, जिसमें तीन सुपर रेड और पांच-पॉइंट फाइनल रेड शामिल थे। चूंकि प्रदीप नरवाल का नाम काफी सारे रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है और आज इसी के साथ उन्होंने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज किया। पीकेएल के इतिहास में 200 से अधिक ‘मल्टी पॉइंट रेड’ करने करने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए।
सुरेंद्र गिल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ अंक अर्जित किये और आशु सिंह ने छह





















