चंडीगढ 12 फरवरी (विश्ववार्ता) रोहित शर्मा भारत के पहले ऐसे कप्तान बन गए जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने किसी वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का क्लीन स्विप किया है।
भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे मैच में भी 96 रन से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। वेस्टइंडीज 37.1 ओवर में 169 रन ही बना सकी। ।