
चुनाव से पहले पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश
एनआरआई कबड्डी खिलाड़ी व पूर्व डीएसपी समेत 12 लोगों पर केस दर्ज
चंडीगढ 11 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुरूवार को एक पूर्व पुलिस उपाधीक्षक, एक एनआरआई कबड्डी खिलाड़ी और एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उन्हें गिरफ्तार कर अंतराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करने का दावा किया है। एसटीएफ थाना मोहाली में कुल 12 लोगों के खिलाफ नारकोटिक्स की धारा 21, 25, 27, 27 (ए) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है.






















