
यूपी योद्धा ने तेलुगु टाइटंस से छीनी जीत, 39-35 से जीत के साथ की वापसी
चंडीगढ़, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) बेंगलुरू: प्रो कबड्डी लीग में जीएमआर की फ्रैंचाइज़ी यूपी योद्धा ने आज तेलुगु टाइटन्स को हराकर एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जीत का स्वाद चखा। लगातार चार मैच हारने के बाद, योद्धा ने मैच में पीछा करते हुए तेलुगु टाइटन्स पर 39-35 से जीत हासिल की। यूपी के लिए योद्धा सुरेंद्र गिल और श्रीकांत जाधव ने काबिले तारीफ प्रदर्शन करते हुए मैच में क्रमशः 12 और 9 अंक अर्जित किये। योद्धा’ अब 47 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। यूपी योद्धा का अगला सामना अब 6 फरवरी 2022 को दबंग दिल्ली से होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी हॉटस्टार पर रात 09:30 बजे किया जाएगा।
मैच के पहले हाफ की शुरुआत यूपी योद्धा ने शुरुआत में बढ़त हासिल करते हुए की । योद्धा ने खेल के छठे मिनट में सुरेंद्र गिल की अगुवाई में 6-3 की बढ़त बनाते हुए मैच में गति पकड़ी। इसके बाद योद्धा ने खेल के 15वें मिनट में टाइटंस को ऑल आउट करते हुए 15-12 के स्कोर के साथ आगे ज़रूर बढ़े परन्तु इसके तुरंत बाद ही खेल ने टर्न लिया जब टाइटंस ने पहले हाफ के अंत में 18-22 की बढ़त के साथ अपने पक्ष में पहला हाल्फ समाप्त किया।





















