
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) राफेल नडाल ने रविवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के फाइनल मुकाबले में रूस के डेनियल मेदवेदेव को 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हराकर अपना रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लैम जीता। वह अब दुनिया में सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।






















