• Latest
  • Trending
प्रधानमंत्री के ‘जान को खतरे’ के ढकोसले का मनोरथ पंजाब में लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकार का तख्ता पलटना-मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री के ‘जान को खतरे’ के ढकोसले का मनोरथ पंजाब में लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकार का तख्ता पलटना-मुख्यमंत्री

4 years ago
Morning News: ਸਵੇਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Morning News: ਸਵੇਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

13 minutes ago
International: ਲੇਬਨਾਨ ‘ਤੇ ਹਮਲੇ ਤੋਂ ਨਾਰਾਜ਼ ਈਰਾਨ ਨੇ ਫੇਰ ਬੰਦ ਕੀਤਾ ਹੋਰਮੁਜ਼ ਜਲਡਮਰੂ

International: ਲੇਬਨਾਨ ‘ਤੇ ਹਮਲੇ ਤੋਂ ਨਾਰਾਜ਼ ਈਰਾਨ ਨੇ ਫੇਰ ਬੰਦ ਕੀਤਾ ਹੋਰਮੁਜ਼ ਜਲਡਮਰੂ

19 minutes ago
National: ਯੋਗ ਦੇ ਰੰਗ ‘ਚ ਰੰਗਿਆ ਦੇਸ਼, PM Modi ਨੇ ਕੋਲਕਾਤਾ ‘ਚ 35,000 ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਯੋਗਾ

National: ਯੋਗ ਦੇ ਰੰਗ ‘ਚ ਰੰਗਿਆ ਦੇਸ਼, PM Modi ਨੇ ਕੋਲਕਾਤਾ ‘ਚ 35,000 ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਯੋਗਾ

29 minutes ago
NEET Re-Exam 2026: NEET ਦੀ ਮੁੜ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਅੱਜ, 22.79 ਲੱਖ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਦੇਣਗੇ ਪ੍ਰੀਖਿਆ

NEET Re-Exam 2026: NEET ਦੀ ਮੁੜ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਅੱਜ, 22.79 ਲੱਖ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਦੇਣਗੇ ਪ੍ਰੀਖਿਆ

43 minutes ago
Punjab: ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਬਰਸੀ ਸਬੰਧੀ ਅੱਜ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਵੇਗਾ ਸਿੱਖ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦਾ ਜਥਾ

Punjab: ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਬਰਸੀ ਸਬੰਧੀ ਅੱਜ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਵੇਗਾ ਸਿੱਖ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦਾ ਜਥਾ

52 minutes ago
Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 21 June 2026 | Ang 685 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 21 June 2026 | Ang 685 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

3 hours ago
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਵਧ ਰਹੇ ਕੇਂਦਰੀਕਰਨ ਅਤੇ ਵਿਦਿਅਕ ਨਾਬਰਾਬਰੀ ਦੀਆਂ ਚਿੰਤਾਵਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੇਂਦਰ ਨੂੰ ਉੱਚ ਸਿੱਖਿਆ ਬਿੱਲ ‘ਤੇ ਮੁੜ ਵਿਚਾਰ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਵਧ ਰਹੇ ਕੇਂਦਰੀਕਰਨ ਅਤੇ ਵਿਦਿਅਕ ਨਾਬਰਾਬਰੀ ਦੀਆਂ ਚਿੰਤਾਵਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੇਂਦਰ ਨੂੰ ਉੱਚ ਸਿੱਖਿਆ ਬਿੱਲ ‘ਤੇ ਮੁੜ ਵਿਚਾਰ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ

9 hours ago
Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

10 hours ago
ਮਹਿਲਾ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ

ਮਹਿਲਾ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ

11 hours ago
ਫ਼ਿਲੌਰ: ਮੇਲੇ ‘ਚ ਅਚਾਨਕ ਟੁੱਟ ਕੇ ਡਿੱਗਿਆ ਵੱਡਾ ਝੂਲਾ, ਲਗਭਗ 30 ਲੋਕ ਸਨ ਸਵਾਰ

ਫ਼ਿਲੌਰ: ਮੇਲੇ ‘ਚ ਅਚਾਨਕ ਟੁੱਟ ਕੇ ਡਿੱਗਿਆ ਵੱਡਾ ਝੂਲਾ, ਲਗਭਗ 30 ਲੋਕ ਸਨ ਸਵਾਰ

11 hours ago
ਲੱਖਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਇੰਤਜ਼ਾਰ ਹੋਇਆ ਖਤਮ! PM ਕਿਸਾਨ ਸਨਮਾਨ ਨਿਧੀ ਯੋਜਨਾ ਦੀ 23ਵੀਂ ਕਿਸ਼ਤ ਹੋਈ ਜਾਰੀ

ਲੱਖਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਇੰਤਜ਼ਾਰ ਹੋਇਆ ਖਤਮ! PM ਕਿਸਾਨ ਸਨਮਾਨ ਨਿਧੀ ਯੋਜਨਾ ਦੀ 23ਵੀਂ ਕਿਸ਼ਤ ਹੋਈ ਜਾਰੀ

12 hours ago
IND vs AFG: Team ਇੰਡੀਆ ਨੇ 3-0  ਨਾਲ ਸੀਰੀਜ਼ ਕੀਤੀ ਆਪਣੇ ਨਾਮ

IND vs AFG: Team ਇੰਡੀਆ ਨੇ 3-0 ਨਾਲ ਸੀਰੀਜ਼ ਕੀਤੀ ਆਪਣੇ ਨਾਮ

12 hours ago
Hindi News
English News
Sunday, June 21, 2026
No Result
View All Result
33 °c
Chandigarh
33 ° Mon
35 ° Tue
35 ° Wed
35 ° Thu
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री के ‘जान को खतरे’ के ढकोसले का मनोरथ पंजाब में लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकार का तख्ता पलटना-मुख्यमंत्री

January 6, 2022
in हिन्दी न्यूज़
प्रधानमंत्री के ‘जान को खतरे’ के ढकोसले का मनोरथ पंजाब में लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकार का तख्ता पलटना-मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री पद के नेता को राजनीतिक हितों के लिए ऐसी घटिया नौटंकियों का हिस्सा नहीं बनना चाहिए
पंजाब को बदनाम करने की साजिशें बनाने के लिए भाजपा को आड़े हाथों लिया
कैप्टन को राजनीतिक तौर पर नाकाम हो चुका राजनीतिज्ञ बताया
टांडा (होशियारपुर), 6 जनवरी:
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘जान को खतरे’ के ढकोसले का मंतव्य राज्य में लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकार का तख्ता पलटाना है।
आज यहाँ नई दाना मंडी में 18 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री की जान को किसी तरह का कोई ख़तरा नहीं था, उन्होंने बुधवार को अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था, क्योंकि भाजपा की रैली में लोगों की संख्या बहुत कम थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान खाली कुर्सियां उनको मुँह चिढ़ा रही थीं, जिस कारण सुरक्षा के खतरे का ओछा कारण देकर वापस राष्ट्रीय राजधानी चले गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठे बहाने बनाकर प्रधानमंत्री का दौरा रद्द करना एक गहरी साजिश का हिस्सा है, जिससे जम्मू-कश्मीर की तरह पंजाब को बदनाम करने के साथ-साथ राज्य में लोकतंत्र की हत्या की जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री से किलोमीटर की दूरी पर थे तो उस समय पर प्रधानमंत्री की जि़ंदगी को ख़तरा कैसे पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि जहाँ प्रधानमंत्री का काफि़ला खड़ा था, वहां तो एक भी नारा नहीं लगा, तो फिर उनकी जि़ंदगी खतरे में कैसे पड़ गई। मुख्यमंत्री चन्नी ने प्रधानमंत्री को याद करवाते हुए कहा कि पंजाबियों ने देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता के लिए जानें कुर्बान की हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी कभी भी प्रधानमंत्री की जि़ंदगी और सुरक्षा के लिए ख़तरा नहीं बन सकते।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के एक सम्मानित नेता हैं, परन्तु ऐसी घटिया चालों में शामिल होना उनको शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि रैली में लोगों की कम संख्या ने राज्य में भाजपा की बुरी स्थिति का पर्दाफाश कर दिया है, जो इसकी समूची लीडरशिप को हज़म नहीं हो रहा। एक तुलना का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि मौसम कल भी खऱाब था और आज भी खऱाब है, परन्तु बुधवार को भाजपा की रैली के लिए बहुत कम लोग आए थे, जबकि कांग्रेस की आज की रैली में लोगों की भारी एकत्रता थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके समूह द्वारा कल की ड्रामेबाज़ी का उद्देश्य राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करना है। हालाँकि, उन्होंने प्रधानमंत्री को याद दिलाया कि पंजाब को प्यार से जीता जा सकता है, दबाव से नहीं। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि राज्य में लोकतंत्र को चोट पहुँचाने वाली ऐसी किसी भी हरकत का पंजाब निवासी डटकर विरोध करेंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को निजी हितों के लिए राज्य और इसके लोगों को बदनाम ना करने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री को याद दिलाया कि पंजाबियों ने देश की सरहदों की रक्षा करने के अलावा देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि भाजपा द्वारा चलाई जा रही निंदनीय मुहिम समूह पंजाबियों का अपमान है, जोकि अनुचित और अवांछनीय है।
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राजनीतिक तौर पर नाकाम हो चुके हैं, जो पटियाला के शाही वंशज द्वारा बुधवार को हुई भाजपा की रैली में खाली कुर्सियों को संबोधन करने से स्पष्ट होता है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि कैप्टन ने पंजाब की पीठ में छुरा घोंपा है, जिस कारण कोई भी उनकी बात नहीं सुनना चाहता। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब महाराजा के सभी उम्मीदवार चुनाव में अपना जनाधार गंवा देंगे।
अकालियों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बादलों ने अपने दशक के लम्बे कार्यकाल के दौरान राज्य को खूब लूटा है। उन्होंने कहा कि लोग अकालियों को पंजाब से हराकर सबक सिखाएँगे। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पंजाब के लोग अकालियों को उनके द्वारा राज्य के विरुद्ध किए गए गुनाहों के लिए कभी माफ नहीं करेंगे।
‘आप’ सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने उनको ‘आदतन झूठा’ व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपने झूठे वादों से राज्य के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पंजाब निवासी ‘आप’ के गुमराह करने वाले प्रचार का शिकार नहीं होंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने ज्ञानी करतार सिंह की स्मृति में पार्क और 8.21 करोड़ रुपए की लागत से बनी सडक़ लोगों को समर्पित करने के अलावा गढ़दीवाल में प्राईमरी हैल्थ सैंटर को कम्युनिटी हैल्थ सैंटर के रूप में अपग्रेड करने, टांडा उड़मुड़ में तहसील कॉम्पलैक्स, गाँव संसारपुर में 66 के.वी. सब स्टेशन, टांडा में सिंथैटिक एथलेटिक ट्रैक सहित अन्य विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियोंं का स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलजियां ने मुख्यमंत्री चन्नी का अपने हलके में अनुदान देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने समाज के हरेक वर्ग के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। श्री गिलजियां ने लोगों की सेवा और अधिक उत्साह से करने का प्रण लिया।
इस मौके पर अन्यों के अलावा विधायक श्री पवन कुमार आदीया, डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और श्रीमती इन्दु बाला, डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात, एस.एस.पी. श्री के.एस. हीर उपस्थित थे।
——————-
Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

Morning News: ਸਵੇਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Morning News: ਸਵੇਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

by Ranjit Singh
June 21, 2026
0

Morning News: ਸਵੇਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 21 ਜੂਨ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਸਵੇਰੇ 8:00 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ (Morning News)...

Most Popular

Cricket: ਤਮੀਮ ਇਕਬਾਲ ਬਣੇ ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਕ੍ਰਿਕਟ ਬੋਰਡ ਦੇ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ

Cricket: ਤਮੀਮ ਇਕਬਾਲ ਬਣੇ ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਕ੍ਰਿਕਟ ਬੋਰਡ ਦੇ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ

by Ranjit Singh
2 weeks ago
0

Cricket: ਤਮੀਮ ਇਕਬਾਲ ਬਣੇ ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਕ੍ਰਿਕਟ ਬੋਰਡ ਦੇ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 8 ਜੂਨ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਕਪਤਾਨ ਤਮੀਮ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 