• Latest
  • Trending
हमारी देश-भक्ति पर सवाल उठाना और पंजाब को बदनाम करना बंद करो: मुख्यमंत्री की मोदी को दो-टूक

हमारी देश-भक्ति पर सवाल उठाना और पंजाब को बदनाम करना बंद करो: मुख्यमंत्री की मोदी को दो-टूक

4 years ago
Morning News: ਸਵੇਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Morning News: ਸਵੇਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

16 minutes ago
International: ਲੇਬਨਾਨ ‘ਤੇ ਹਮਲੇ ਤੋਂ ਨਾਰਾਜ਼ ਈਰਾਨ ਨੇ ਫੇਰ ਬੰਦ ਕੀਤਾ ਹੋਰਮੁਜ਼ ਜਲਡਮਰੂ

International: ਲੇਬਨਾਨ ‘ਤੇ ਹਮਲੇ ਤੋਂ ਨਾਰਾਜ਼ ਈਰਾਨ ਨੇ ਫੇਰ ਬੰਦ ਕੀਤਾ ਹੋਰਮੁਜ਼ ਜਲਡਮਰੂ

22 minutes ago
National: ਯੋਗ ਦੇ ਰੰਗ ‘ਚ ਰੰਗਿਆ ਦੇਸ਼, PM Modi ਨੇ ਕੋਲਕਾਤਾ ‘ਚ 35,000 ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਯੋਗਾ

National: ਯੋਗ ਦੇ ਰੰਗ ‘ਚ ਰੰਗਿਆ ਦੇਸ਼, PM Modi ਨੇ ਕੋਲਕਾਤਾ ‘ਚ 35,000 ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਯੋਗਾ

31 minutes ago
NEET Re-Exam 2026: NEET ਦੀ ਮੁੜ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਅੱਜ, 22.79 ਲੱਖ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਦੇਣਗੇ ਪ੍ਰੀਖਿਆ

NEET Re-Exam 2026: NEET ਦੀ ਮੁੜ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਅੱਜ, 22.79 ਲੱਖ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਦੇਣਗੇ ਪ੍ਰੀਖਿਆ

46 minutes ago
Punjab: ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਬਰਸੀ ਸਬੰਧੀ ਅੱਜ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਵੇਗਾ ਸਿੱਖ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦਾ ਜਥਾ

Punjab: ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਬਰਸੀ ਸਬੰਧੀ ਅੱਜ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਵੇਗਾ ਸਿੱਖ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦਾ ਜਥਾ

55 minutes ago
Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 21 June 2026 | Ang 685 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 21 June 2026 | Ang 685 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

3 hours ago
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਵਧ ਰਹੇ ਕੇਂਦਰੀਕਰਨ ਅਤੇ ਵਿਦਿਅਕ ਨਾਬਰਾਬਰੀ ਦੀਆਂ ਚਿੰਤਾਵਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੇਂਦਰ ਨੂੰ ਉੱਚ ਸਿੱਖਿਆ ਬਿੱਲ ‘ਤੇ ਮੁੜ ਵਿਚਾਰ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਵਧ ਰਹੇ ਕੇਂਦਰੀਕਰਨ ਅਤੇ ਵਿਦਿਅਕ ਨਾਬਰਾਬਰੀ ਦੀਆਂ ਚਿੰਤਾਵਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੇਂਦਰ ਨੂੰ ਉੱਚ ਸਿੱਖਿਆ ਬਿੱਲ ‘ਤੇ ਮੁੜ ਵਿਚਾਰ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ

9 hours ago
Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

10 hours ago
ਮਹਿਲਾ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ

ਮਹਿਲਾ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ

11 hours ago
ਫ਼ਿਲੌਰ: ਮੇਲੇ ‘ਚ ਅਚਾਨਕ ਟੁੱਟ ਕੇ ਡਿੱਗਿਆ ਵੱਡਾ ਝੂਲਾ, ਲਗਭਗ 30 ਲੋਕ ਸਨ ਸਵਾਰ

ਫ਼ਿਲੌਰ: ਮੇਲੇ ‘ਚ ਅਚਾਨਕ ਟੁੱਟ ਕੇ ਡਿੱਗਿਆ ਵੱਡਾ ਝੂਲਾ, ਲਗਭਗ 30 ਲੋਕ ਸਨ ਸਵਾਰ

11 hours ago
ਲੱਖਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਇੰਤਜ਼ਾਰ ਹੋਇਆ ਖਤਮ! PM ਕਿਸਾਨ ਸਨਮਾਨ ਨਿਧੀ ਯੋਜਨਾ ਦੀ 23ਵੀਂ ਕਿਸ਼ਤ ਹੋਈ ਜਾਰੀ

ਲੱਖਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਇੰਤਜ਼ਾਰ ਹੋਇਆ ਖਤਮ! PM ਕਿਸਾਨ ਸਨਮਾਨ ਨਿਧੀ ਯੋਜਨਾ ਦੀ 23ਵੀਂ ਕਿਸ਼ਤ ਹੋਈ ਜਾਰੀ

12 hours ago
IND vs AFG: Team ਇੰਡੀਆ ਨੇ 3-0  ਨਾਲ ਸੀਰੀਜ਼ ਕੀਤੀ ਆਪਣੇ ਨਾਮ

IND vs AFG: Team ਇੰਡੀਆ ਨੇ 3-0 ਨਾਲ ਸੀਰੀਜ਼ ਕੀਤੀ ਆਪਣੇ ਨਾਮ

12 hours ago
Hindi News
English News
Sunday, June 21, 2026
No Result
View All Result
35 °c
Chandigarh
33 ° Mon
35 ° Tue
35 ° Wed
35 ° Thu
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

हमारी देश-भक्ति पर सवाल उठाना और पंजाब को बदनाम करना बंद करो: मुख्यमंत्री की मोदी को दो-टूक

January 6, 2022
in हिन्दी न्यूज़
हमारी देश-भक्ति पर सवाल उठाना और पंजाब को बदनाम करना बंद करो: मुख्यमंत्री की मोदी को दो-टूक
राष्ट्रीय ख़ुफिय़ा तंत्र को वहाँ किसी खतरे का एहसास क्यों नहीं हुआ, वह वहाँ क्या कर रहा था: चन्नी का मोदी से सवाल
बदले की भावना की राजनीति से दूर रहने की वकालत
लड़कियों के लिए नेशनल कॉलेज का सरकारी कॉलेज के तौर पर औपचारिक उद्घाटन
माछीवाड़ा साहिब, 6 जनवरी:पंजाब की राष्ट्रवादी साख पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब देते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरूवार को स्पष्ट किया कि पंजाबियों ने कभी भी देश के लिए बलिदान करने में झिझक नहीं दिखाई और वह भी देश के अन्य वर्गों की तरह ही देश-भक्त हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फिऱोज़पुर में बिना संबोधन किए वापस चले जाने की कल की घटना का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने यहाँ दाना मंडी में कहा कि वास्तविकता यह है कि रैली वाली जगह पर सिफऱ् 700 लोग ही पहुँचे थे, जिसने प्रधानमंत्री को अपने कदम पीछे मोडऩे के लिए मजबूर किया और बाद में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को खतरे का बहाना लगाते हुए दोष पंजाब सरकार पर मढ़ दिया गया। चन्नी ने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री की निर्धारित रैली से पाँच दिन पहले, स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने लैंडिंग स्पॉट, रैली वाली जगह और हरेक सुरक्षा विवरण ले लिए थे, परन्तु बाद में प्रधानमंत्री के काफि़ले ने अचानक ज़मीनी रास्ता पकड़ लिया, जोकि एस.पी.जी. द्वारा क्लियर किया गया था।’’
मुख्यमंत्री ने फिर दोहराया कि यदि प्रधानमंत्री को कोई ख़तरा है तो हर पंजाबी देश-भक्त होने के नाते अपना खून बहाने और गोलियों का सामना करने के लिए तैयार है, जैसे कि वह पहले भी देश की शान और मर्यादा की बहाली के लिए करते आए हैं।
मुख्यमंत्री चन्नी ने पंजाब विरोधी ताकतों को राज्य को बदनाम करना बंद करने के लिए कहा। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री के आस-पास ख़ुफिय़ा तंत्र क्या कर रहा है, क्या उन्होंने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए किसी भी तरह की खतरे की संभावना महसूस की थी।
इसी तरह मुख्यमंत्री चन्नी ने पंजाब विरोधी ताकतों को बदले की भावना वाली राजनीति से दूर रहने के लिए कहा और इस बात पर विचार करने की सलाह दी कि लोग, ख़ासकर किसान, उनको क्यों पसंद नहीं करते।
इससे पहले मुख्यमंत्री चन्नी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चरण कंवल साहिब माछीवाड़ा साहिब में मत्था टेका और वहां रुमाला साहिब भी भेंट किया। उनको हैड ग्रंथी हरपाल सिंह और मैनेजर सरबदयाल सिंह द्वारा सिरोपाओ देकर सम्मानित किया गया। उनको श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी की एक पेंटिंग भी दी गई, जिसमें गुरू साहिब जी को ऐतिहासिक जंड साहिब के नीचे ‘माछीवाड़ा दा जंगल’ में विश्राम करते हुए चित्रित किया गया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार द्वारा नेशनल कॉलेज फॉर वुमैन (माछीवाड़ा) को सरकारी कॉलेज फॉर वुमैन के तौर पर अपनाए जाने के उपरांत संभाले जाने का औपचारिक उद्घाटन भी किया।
उन्होंने अपनी सरकार द्वारा उठाए गए जनहितैषी कदमों की बात करते हुए कहा कि सरकार द्वारा राज्य के हरेक युवा के बैंक खाते में जल्द ही 2000 रुपए प्रति दिए जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में क्रमवार 10 रुपए और 5 रुपए की कटौती, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 3 रुपए प्रति यूनिट की कटौती, पानी की आपूर्ति की दरों को घटाकर 50 रुपए पर लाने, गौशालाओं के 19 करोड़ रुपए के बिजली बिलों को माफ करने, 52000 आंगनवाड़ी वर्करों/हैल्परों के अलावा 67000 आशावर्करों और मिड डे मील वर्करों के मासिक मानदेय में वृद्धि करने जैसी अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां भी बताईं।
केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने उसे ब्रिटिश उपनिवेशवादियों के साथ जोड़ते हुए कहा कि वह अपने भगवंत मान जैसे साथियों की मदद से पंजाब पर कब्ज़ा करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया एक भगौड़ा है, जो अपने कुकर्मों के कारण कानून से भगौड़ा है।
इस मौके पर अन्यों के अलावा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली, विधायक (समराला) अमरीक सिंह ढिल्लों, विधायक (पायल) लखबीर सिंह लक्खा और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतविन्दर कौर बिट्टी, निदेशक (प्रशासन) पंजाब ट्रांस्को करनबीर सिंह ढिल्लों, कमलजीत सिंह ढिल्लों, चेयरमैन मार्केट कमेटी दर्शन कुन्द्रा, प्रधान नगर काउंसिल सुरिन्दर कुन्द्रा, चेयरमैन इम्परूवमैंट ट्रस्ट, शक्ति आनंद और अन्य बहुत से नेता उपस्थित थे।
—————-
Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

Morning News: ਸਵੇਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Morning News: ਸਵੇਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

by Ranjit Singh
June 21, 2026
0

Morning News: ਸਵੇਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 21 ਜੂਨ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਸਵੇਰੇ 8:00 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ (Morning News)...

Most Popular

30 ਕਿਲੋਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦਗੀ ਮਾਮਲਾ: ਨਾਬਾਲਗ ਸਮੇਤ ਦੋ ਸਾਥੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, 5 ਕਿਲੋ ਹੋਰ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ

30 ਕਿਲੋਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦਗੀ ਮਾਮਲਾ: ਨਾਬਾਲਗ ਸਮੇਤ ਦੋ ਸਾਥੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, 5 ਕਿਲੋ ਹੋਰ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ

by Ankit
6 days ago
0

30 ਕਿਲੋਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦਗੀ ਮਾਮਲਾ: ਨਾਬਾਲਗ ਸਮੇਤ ਦੋ ਸਾਥੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, 5 ਕਿਲੋ ਹੋਰ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ — ਦੁਬਈ-ਅਧਾਰਤ ਤਸਕਰ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰੋਂ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 