
आज से उत्तर भारत मे लगातार 5 दिन की बारिश का अंदाजा: मौसम विभाग
दिल्ली, 5 जनवरी (विश्व वार्ता) आज मौसम विभाग ने जारी अपने बुलटेन मे बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पंजाब, हरियाणा व उत्तर भारत मे आज से मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। हरियाणा के जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।





















