शार्दुल ठाकुर ने बरपाया कहर
दक्षिण अफ्रीका ने हासिल की इतने रनों की बढत
दिल्ली, 4 जनवरी (विश्व वार्ता) : भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी को 229 रन पर समेट दिया है। दक्षिण अफ्रीका ने 27 रनो की बढत हासिल की हेै
शार्दुल ठाकुर की कहर बरपाती गेंदों के सामने अफ्रीकी टीम नहीं टिक सकी और दूसरे दिन नौ विकेट गंवा दिए। शार्दुल ने आज के दिन 61 रन देकर सात विकेट झटके। यह किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा दक्षिण अफ्रीका में बेस्ट स्पेल है। इससे पहले हरभजन सिंह ने 2010/11 में केप टाउन में 120 रन देकर सात विकेट लिए थे।























