
आप और भाजपा के तीन-तीन उम्मीदवारो ने दाखिल किये नामाकंन
चंडीगढ़, 4 जनवरी (विश्व वार्ता) : चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा ने अपने तीन तीन उम्मीदवारो के नाम ऐलान कर दिये है।
आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। आप ने मेयर चुनाव के लिए अंजू कटियाल को उम्मीदवार बनाया। जबकि प्रेमलता को सीनियर डिप्टी मेयर और रामचंद्र यादव को डिप्टी मेयर का उम्मीदवार बनाया है। मेयर, सीनिय डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के तीनों उम्मीदवारों ने नामांकन भी फाइल कर दिया है। वहीं भाजपा ने भी अपने तीनों उम्मीदवार फाइनल कर दिए हैं। मेयर पद के लिए भाजपा ने सरबजीत कौर जग्गा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए भाजपा ने दलीप शर्मा और डिप्टी मेयर के लिए अनूप गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है।






















