
चंडीगढ़, 4 जनवरी (विश्व वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और ओमाइक्रोन की आशंकाओं के बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सप्ताहांत में शनिवार और रविवार को कफ्र्यू लगाने का फैसला किया है।
डीडीएमए के मुताबिक जरूरी सेवाओं में लगे लोगों को छोडक़र सरकारी कर्मचारी घर से काम करेंगे। वहीं निजी कार्यालय 50 फीसदी क्षमता पर खुले रहेंगे।
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा सांसद मनोज तिवारी आज सुबह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।






















