
चंडीगढ़, 3 जनवरी (विश्व वार्ता) पंजाब के पठानकोट जिले में जिला प्रशासन ने पहली से चौथी कक्षा तक के सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं. आदेश के अनुसार कक्षा एक से चार तक के बच्चों के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे.






















