
चंडीगढ कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने पत्नी के साथ भाजपा का दामन थामा
चंडीगढ़, 2 जनवरी (विश्व वार्ता) इस वक्त की बडी खबर चंंडीगढ कांग्रेस से आ रही है जहां कांग्रेस के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबला पत्नी हरप्रीत कौर के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दोनों पति पत्नी को भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा में स्वागत किया है। देवेंद्र सिंह बबला की पत्नी हरप्रीत कौर बबला इस बार चुनाव जीतकर नगर निगम में पार्षद बनी है। बता दें कि शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला और देवेंद्र सिंह बबला के बीच विवाद हो गया था।






















