
दिल्ली, एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव आज फिर गिर गया। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.21 फीसदी कम हो गई। इस गिरावट के साथ दस ग्राम सोने का 47,811 रुपये हो गया है। वहीं चांदी की चमक भी आज फीकी पड़ी है। इसका दाम 0.09 फीसदी कम होकर 61,216 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।


















