किसानों के आक्रोश आगे बहादुरगड का एस डी एम एवं बिजली बोर्ड के अधिकारीयों ने टेके गुडने

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (विश्ववार्ता)बहादुरगड के किसान बलजीत सिंह की ओर से अंदोलनकारी किसानों को पीने वाले पानी की सुविधा देने के लिए अपने प्राईवेट ट्यूबवेल से पीने वाले पानी की सप्लाई किसानों के लिए चालू की हुई है,तो बिजली बोर्ड के अधिकारीयों ने भाजपा नेताओं के इशारों पर बदले की भावना से बिजली चोरी का केस बना कर 44000/ रू के करीब जुर्माना लगा दिया। जुर्माने को रद्द करवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (एकता-ऊगराहां )के नेताओं का वफद पिछले 4 महीनों से बिजली अधिकारियों,एस डी एम व डी सीको कई बार मिल चुके थे।परन्तु किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने कोई पुख्ता जबाब नहीं दिया,तो आज मजबूर हुए किसानों ने एस डी एम बहादुरगड का कार्यालय का घेराव कर लिया।

किसानों के आक्रोश के आगे झुकते हुए एस डी एम बहादुर गड ने एक घंटे में ही किसानों के धरने में आ कर किसान बलजीत सिंह पर डाले जुर्माने को रद्द करने का एलान कर दिया। इसके बाद राज्य प्रधान जोगिंदर सिंह ऊगराहां ने इस घटना की पकौडा चौक के मंच से जानकारी सांझी की,तो आक्रोश में आए किसानों ने जीत की खुशी में बुलंद आवाज में लगाए नारों से गगन गूंजा दिया। संगरूर जिले के प्रधान अमरीक सिंह गंडूयां एवं मोगा जिला की महिला नेता कुलदीप कौर कुसा ने संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के लंबे संघर्ष ने केंद्र की अहंकारी सरकार को भी अपने शांतिपूर्ण एवं दृढ निश्चय से किए संघर्ष के बलबूते गुडने टेकने पडे हैं। कृषि कानूनों को रद्द करने के साथ-साथ दिल्ली मोर्चों दौरान बाकी माँगें भी मानने के लिए मजबूर करने का प्रण किया व एकजुट संघर्ष लगातार आगे बढ रहा है। आज मंच संचालन की भूमिका भटिंडा जिले के उप-प्रधान बसंत सिंह कोठागुरू
ने निभाई एवं गुरदेव सिंह किशनपुरा व मोठू सिंह कोटडा ने भी इकट्ठ को संबोधित किया।






















