
देखिये कहां कारोबार कर रहा है सेंसेक्स और निफ्टी
मुंबई, लगातार गिरावट के बाद आज सप्ताह के तीसरे शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी ने हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। आज सेंसेक्स 53 अंक की तेजी के साथ 58,717 के स्तर पर खुला, तो निफ्टी ने 21 अंक की बढ़त के साथ 17,524 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।



















