
आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला। सेंसेक्स पहली बार 61 हजार के पार पहुंचा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 388.11 अंक या 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 61125.16 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 117.70 अंकों (0.65 फीसदी) की बढ़त के साथ 18279.50 के स्तर पर खुला था।



















