
आज शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 462.65 अंक या 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 59,652.38 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 132.90 अंकों (0.75 फीसदी) की तेजी के साथ 17,778.90 के स्तर पर खुला।



















