
नई दिल्ली. सरकार ने पिछले सप्ताह नैचुरल गैस की कीमत में 62 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया था. जिसके बाद MGL ने सोमवार को सीएनजी गैस और पीएनजी के खुदरा मूल्य में तत्काल प्रभाव से 2 रुपये की वृद्धि कर दी है. MGL ने एक बयान में कहा कि आपूर्ति पक्ष की लागत में भारी वृद्धि को देखते हुए, कंपनी सीएनजी के आधार मूल्य में 20 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पीएनजी में 2 रुपये प्रति एससीएम की वृद्धि करने के लिए बाध्य है.


















