
आज शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 72.08 अंक या 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 59,227.24 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23 अंकों (0.23 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,668.30 के स्तर पर खुला।




















