
भारत को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 10 विकेट की तलाश
शार्दूल की दूसरी पारी में भी फिफ्टी
भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। इंग्लैंड को ओवल टेस्ट जीतने के लिए 291 रन की दरकार है, तो वहीं भारत को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 10 विकेट की तलाश है। कल का दिन केवल शेष है। चौथे दिन का दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान 77 रन बना लिए हैं। हसीब हमीद 43 और रोरी बर्न्स 31 रन बनाकर नाबाद हैं। निचले क्रम के बल्लेबाजों के पराक्रम के साथ भारत ने इंग्लैंड को चौथे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में 466 रन बनाकर इंग्लैंड को 368 रन की मजबूत चुनौती दी है। शार्दुल ठाकुर (60) ने मैच में दूसरा अर्द्धशतक लगाया और ऋषभ पंत (50) के साथ 100 रन की शतकीय साझेदारी की।





















