
कोच रवि शास्त्री को कोरोना ने जकडा
भारतीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड में है. सीरीज के तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं. चौथा टेस्ट लंदन के द ओवल में खेला जा रहा है. टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है. इस बीच, टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. वह आइसोलेशन में हैं.






















