
भारत के सबसे उम्रदराज फर्स्ट क्लास क्रिकेटर वसंत रायजी का निधन 100 साल की उम्र में हो गया है. वसंत राजयी ने देर रात 2 बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली. बता दें कि रायजी ने अपने करियर में कुल 9 फर्स्ट क्लास मैच खेले जिसमें उन्होंने 277 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 23.08 का रहा. फर्स्ट क्लास में उनका उच्चतम स्कोर 68 रहा है.





















