
भारत की दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत
नई दिल्ली. ऑली पोप और क्रिस वोक्स की अर्धशतकीय पारियों की मदद से इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट में 290 रन बनाते हुए भारत पर 99 रन की अहम बढ़त हासिल की. मोहम्मद शमी की गैर मौजूदगी में भारतीय पेसर बल्लेबाजी के लिए मददगार होती जा रही पिच पर लय कायम नही रख सके. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर भारत ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए और अभी वह 56 रन पीछे है. ओपनर केएल राहुल 22 और रोहित शर्मा 20 रन बनाकर खेल रहे थे. रोहित को छह रन के स्कोर में जीवनदान मिला जब रोरी बर्न्स दूसरी स्लिप में उनका कैच नहीं लपक सके.






















