
बने भारत के तीसरे और दुनिया के 7वें बल्लेबाज
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया. वो सबसे कम पारियों में 23 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. विराट ने 490 पारी में इतने रन पूरे किए हैं. सचिन ने 522 पारी में इस मुकाम को हासिल किया था. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (544), दक्षिण अफ्रीका के जैक कालिस (551) और कुमार संगकारा (568) पारियों में 23 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए थे.विराट अंतरराष्ट्रीय़ क्रिकेट में 23 हजार रन पूरे करने वाले भारत के तीसरे और दुनिया के 7वें बल्लेबाज हैं. भारत के लिए राहुल द्रविड़ ने भी 23 हजार रन बनाए हैं. उन्होंने 576 पारी में इतने रन बनाए थे. कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय हैं. सचिन के 34357 और द्रविड़ के 24208 रन हैं.





















