
चौथे मैच से पहले स्टैंडबाई प्लेयर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल
भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में आज से चौथा टेस्ट मैच शुरू होने वाला है। चौथे मैच से पहले स्टैंडबाई प्लेयर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल कर लिया गया है। लंदन के दी ओवल में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें पूरी ताकत के साथ जीत के लिए जोर लगाएंगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत चल रही यह सीरीज दोनों के लिए अहम है। ऐसे में चौथा टेस्ट जीतने वाली टीम सीरीज में बढ़त ले लेगी और मजबूत स्थिति में पहुंच जाएगी BCCI के सचिव जय शाह ने यह जानकारी दी। तेज गेंदबाज कृष्णा को ओवल टेस्ट में इशांत शर्मा की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है, क्योंकि इशांत लीड्स टेस्ट के दौरान एक भी विकेट नहीं ले सके थे।





















