
स्वर्ण पदक जीतने उतरेंगी भाविना पटेल
टोक्यो पैरालंपिक में टेबल टेनिस में महिला एकल क्लास 4 फाइनल मुकाबले में भाविना पटेल अपनी चुनौती पेश करेंगी। खिताबी मुकाबले में उनका सामना चीन की झोउ यिंग से होगा। । भाविना पटेल देश की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं जो पैरालंपिक्स में फाइनल तक पहुंची हैं।




















