आप ने चंडीगढ़ में प्रदीप छाबड़ा और चंद्रमुखी शर्मा को सौंपी अहम जिम्मेदारी

चंडीगढ़,27 अगस्त (विश्ववार्ता)आम आदमी पार्टी (आप) ने नगर निगम चुनाव से पहले संगठनात्मक स्तर पर पार्टी को और मजबूत बनाते हुए वरिष्ठ नेता प्रदीप छाबड़ा और चंद्रमुखी शर्मा को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में दिल्ली से विधायक और पार्टी के चंडीगढ़ मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह ने प्रदीप छाबड़ा को आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ का सह प्रभारी और चंद्रमुखी शर्मा को चंडीगढ़ चुनाव प्रचार समिति का प्रभारी नियुक्त किया है।
जरनैल सिंह ने कहा कि पिछले कुछ समय में चंडीगढ़ की टीम (आप ) ने जिस तरह से एकजुट होकर काम किया है, उससे बूथ स्तर पर आम आदमी पार्टी को काफी प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने दावा किया कि इस बार के चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी का पूरी तरह से सफाया कर देगी।























