विभिन्न टीकाकरण शिविरों में 500 लोगों को को-सील्ड लगाई

जैतो, 26 अगस्त (रघुनंदन पराशर) सेठ राम नाथ सिविल अस्पताल जैतो एवं मानवता को समर्पित विभिन्न संस्थाए माता अमर कौर विवेक चैरिटेबल हॉस्पिटल ट्रस्ट जलाल शाखा जैतो, वीरिंदर रिम्मी वेलफेयर सोसायटी, वार्ड नंबर 10 जीतू बांसल टीम और इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट जिलाधीश फरीदकोट विमल कुमार सेतिया और सिविल सर्जन फरीदकोट संजय कपूर के निर्देश पर जानलेवा महामारी कोरोना के खात्मे के लिए लगातार टीकाकरण शिविर लगा रहे हैं। इन गैर सरकारी संगठनों द्वारा सेठ राम नाथ सिविल अस्पताल जैतो के अलावा टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें 500 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान ही डाक्टरी क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर चुके डा. वीरेंद्र कुमार एस.एम. ओ.जैतो ने कहा कि हर नागरिक को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि आम जनता की जागरूकता के लिए समाज सेवी संस्थाएं अपना सहयोग दे रही हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर से बचने के लिए सभी को बिना किसी देरी से वैक्सीन लगवानी जरूरी हैं। याद रहे कि क्षेत्र की जानी-मानी समाज सेवी संस्थाओं द्वारा डा. वीरेंद्र कुमार को उनकी मानवता को समर्पित सेवाओं के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका हैं। अस्पताल में उन्हें चैकअप और इलाज के लिए मरीजों की भीड़ लगी रहती हैं।






















