
भारत ने लॉर्ड्स में अंग्रेजों को किया चारों खाने चित
भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवें दिन इंग्लैंड को 151 रन से हरा दिया है। इंग्लैंड को जीत के लिए 272 रन बनाने थे, लेकिन पूरी टीम सिर्फ 120 रन पर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद सिराज ने पारी में 4 और मैच में 8 विकेट लिए। बुमराह ने 3 विकेट झटके। इशांत शर्मा को दो विकेट मिले। इंग्लैंड की ओर से कप्तान रूट ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। भारत की लॉर्ड्स में यह सिर्फ तीसरी जीत है।



















