
डिजिटल वर्ल्ड के चोरों यानी हैकर्स ने 60 करोड़ डॉलर (लगभग 4,545 करोड़ रुपए ) से ज्यादा की इथीरियम और दूसरी क्रिप्टोकरंसी चुरा ली है। ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी बेस्ड प्लेटफॉर्म पॉली नेटवर्क ने चोरी की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी। इस साल क्रिप्टोकरंसी में सेंधमारी की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन इतनी बड़ी चोरी पहली बार हुई है।

















