
नई दिल्ली. सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में अगर आप सोना चांदी खरीदने का सोच रहे हैं तो ये अच्छा मौका है. बता दें कि गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार आज 22 कैरेट सोने का भाव 46,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं. इसके अलावा अगर चांदी की बात की जाए तो इसके दाम में भी आज नरमी देखने को मिली है.


















