
आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 3.33 अंकों (0.01 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 53058.09 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आठ अंकों (0.05 फीसदी) नीचे 15871.70 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 440.37 अंक या 0.83 फीसदी के नुकसान में रहा। आज 1379 शेयरों में तेजी आई, 553 शेयरों में गिरावट आई और 81 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।



















