कोरोना को लेकर ज़िला फ़िरोज़पुर के लिए आज का दिन राहत भरा रहा, आज कोई मौत नहीं हुई

फ़िरोज़पुर 7 जुलाई : ज़िला फ़िरोज़पुर के लिए आज का दिन राहत भरा रहा और कोरोना से ज़िले में आज कोई भी मौत नहीं हुई । ज़िले में आज 6 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 12 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं । यह जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ राजेंद्र राज ने बताया कि अब तक ज़िले में कोरौना से 483 लोगों की मौत हो चुकी है और इस समय केवल 84 कोरोना संक्रमित रह गए हैं जिनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक ज़िले में कुल 14108 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जबकि 13541 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।






















