• Latest
  • Trending
अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली

अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली

2 years ago
Morning News : ਸਵੇਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ; ਪੜ੍ਹੋ, ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਦੀਆਂ ਅਹਿਮ ਖ਼ਬਰਾਂ

Morning News : ਸਵੇਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ; ਪੜ੍ਹੋ, ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਦੀਆਂ ਅਹਿਮ ਖ਼ਬਰਾਂ

14 minutes ago
Punjab: ਭਾਜਪਾ ਦੀ ‘ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਪੰਜਾਬ ਯਾਤਰਾ’ ਅੱਜ ਤੋਂ

Punjab: ਭਾਜਪਾ ਦੀ ‘ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਪੰਜਾਬ ਯਾਤਰਾ’ ਅੱਜ ਤੋਂ

23 minutes ago
Cricket: ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਹਾਰ: ਸ਼੍ਰੇਅਸ ਐਂਡ ਕੰਪਨੀ ਨੇ ਟੀ-20 ਸੀਰੀਜ਼ 3-0 ਨਾਲ ਜਿੱਤੀ

Cricket: ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਹਾਰ: ਸ਼੍ਰੇਅਸ ਐਂਡ ਕੰਪਨੀ ਨੇ ਟੀ-20 ਸੀਰੀਜ਼ 3-0 ਨਾਲ ਜਿੱਤੀ

29 minutes ago
Chandigarh: ‘ਭਾਰਤ ਟੈਕਸੀ’ ਦੀ ਅੱਜ ਤੋਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਹੋਵੇਗੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

Chandigarh: ‘ਭਾਰਤ ਟੈਕਸੀ’ ਦੀ ਅੱਜ ਤੋਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਹੋਵੇਗੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

43 minutes ago
Punjab CM ਮਾਨ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਿਚਾਲੇ ਮੀਟਿੰਗ ਅੱਜ

Punjab CM ਮਾਨ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਿਚਾਲੇ ਮੀਟਿੰਗ ਅੱਜ

59 minutes ago
Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 18 September 2026 | Ang 847 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 18 September 2026 | Ang 847 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

3 hours ago
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ‘ਸਵੱਛਤਾ ਹੀ ਸੇਵਾ-2026’ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ‘ਸਵੱਛਤਾ ਹੀ ਸੇਵਾ-2026’ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

10 hours ago
‘ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ’ਤੇ ਵਾਰ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ 240ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 526 ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 265 ਵਿਅਕਤੀ ਕਾਬੂ

‘ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ’ਤੇ ਵਾਰ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ 240ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 526 ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 265 ਵਿਅਕਤੀ ਕਾਬੂ

10 hours ago
ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ‘ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਸਕੀਮ’ ਤਹਿਤ 5.10 ਲੱਖ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕੀਤੀ: ਤਰੁਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸੌਂਦ

ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ‘ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਸਕੀਮ’ ਤਹਿਤ 5.10 ਲੱਖ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕੀਤੀ: ਤਰੁਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸੌਂਦ

10 hours ago
Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

10 hours ago
‘ਭਾਰਤ ਟੈਕਸੀ’ ਦੀ ਕੱਲ੍ਹ ਨੂੰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਹੋਵੇਗੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

‘ਭਾਰਤ ਟੈਕਸੀ’ ਦੀ ਕੱਲ੍ਹ ਨੂੰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਹੋਵੇਗੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

10 hours ago
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਿਚਾਲੇ ਮੀਟਿੰਗ ਕੱਲ੍ਹ ਨੂੰ ,ਪੱਤਰ ਜਾਰੀ ; ਪੜ੍ਹੋ ਕਿੱਥੇ ਅਤੇ ਕਿੰਨੇ ਵਜੇ ਹੋਵੇਗੀ ਮੀਟਿੰਗ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਿਚਾਲੇ ਮੀਟਿੰਗ ਕੱਲ੍ਹ ਨੂੰ ,ਪੱਤਰ ਜਾਰੀ ; ਪੜ੍ਹੋ ਕਿੱਥੇ ਅਤੇ ਕਿੰਨੇ ਵਜੇ ਹੋਵੇਗੀ ਮੀਟਿੰਗ

11 hours ago
Hindi News
English News
Friday, September 18, 2026
No Result
View All Result
24 °c
Chandigarh
27 ° Sat
28 ° Sun
29 ° Mon
29 ° Tue
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली

केजरीवाल शेर हैं, देश के करोड़ों लोगों के दिल में बसते हैं, ये ज्यादा दिन तक उनको जेल में नहीं रख पाएंगे- सुनीता केजरीवाल

March 31, 2024
in Hindi news, HINDI NEWS, हिन्दी न्यूज़
अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली

दिल्लीवालों ने बुलंद आवाज में कहा, सीएम केजरीवाल को जेल में डालकर मोदी जी ने अच्छा नहीं किया, उनको इस्तीफा नहीं देना चाहिए*

इन्होंने फर्जी केस कर दिल्ली के सीएम केजरीवाल और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया, ये खुद को क्या समझ रहे हैं?- भगवंत मान*

*…..ये लोग अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लेंगे, लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे- भगवंत मान*

*…..इनको लगता है कि डंडे से देश चला लेंगे तो यह देश किसी के बाप की जागीर नहीं है, हम डरने, झुकने और टूटने वाले नहीं- भगवंत मान*

*….भाजपा वाले देश को टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं, देश को नफरत की आंधी में झोंकना चाहते हैं- भगवंत मान*

*…..भाजपा वाले हर बात पर झूठ और जुमला बोल रहे हैं, लेकिन इस बार इनके झूठ और जुमले पर यकीन मत करना- भगवंत मान*

*…….अरविंदर केजरीवाल ने जेल से चिट्ठी लिख 140 करोड़ देशवासियों को दी छह गारंटियां*

*नई दिल्ली/चंडीगढ़, 31 मार्च 2024*दिल्ली के जिस रामलीला मैदान से एक दशक पहले अरविंद केजरीवाल ने देश में एक नई राजनीति की शुरूआत की, रविवार को उसी मैदान से उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने 140 करोड़ भारतवासियों से मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने देशवासियों से कहा कि देश के अंदर यह तानाशाही नहीं चलने देंगे। हम सभी एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ेंगे और जीतेंगे। उन्होंने दिल्लीवालों से कहा कि आपके केजरीवाल शेर हैं। वो देश के करोड़ों लोगों के दिल में बसते हैं। ये लोग ज्यादा दिन तक उनको जेल में नहीं रख पाएंगे। इस दौरान रामलीला मैदान में उमड़े जन सैलाब ने सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े होने का भरोसा दिया और बुलंद आवाज में कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर मोदी जी ने अच्छा नहीं किया। केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए।

रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया की महारैली में सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जनता से पूछा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया, क्या प्रधानमंत्री जी ने सही किया? क्या आप सब मानते हैं कि केजरीवाल जी एक सच्चे देशभक्त और ईमानदार इंसान हैं। ये भाजपा वाले कह रहे हैं कि केजरीवाल जी जेल में हैं। इन्हें इस्तीफा देना चाहिए, क्या केजरीवाल जी को इस्तीफा देना चाहिए? इस पर पूरा रामलीला मैदान से एक ही आवाज आई कि केजरीवाल जी को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। जनता का समर्थन मिलने से उत्साहित सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा कि इन्होंने केजरीवाल जी को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि आपके केजरीवाल शेर हैं, ये लोग ज्यादा दिन तक उनको जेल में नहीं रख पाएंगे। केजरीवाल देश के करोड़ों लोगों के दिल में बसते हैं। जिस बहादुरी और साहस केजरीवाल जी देश के लिए लड़ रहे हैं। यह देखकर कई बार मुझे लगता है कि आजादी की लड़ाई में वो एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जो देश के लिए लड़ते-लड़ते शहीद हो गए। भगवान ने इस जन्म में भी केजरीवाल जी को शायद भारत मां के लिए संघर्ष करने को भेजा है।

*अरविंदर केजरीवाल ने जेल से चिट्ठी लिख 140 करोड़ देशवासियों को दी छह गारंटियां*

पहला- पूरे देश में 24 घंटे बिजली का इंतजाम करेंगे। कहीं कोई पावर कट नहीं होगा।

दूसरा- पूरे देश में गरीबों की बिजली फ्री करेंगे।

तीसरा- हर गांव- हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे। अगर गरीबों और अमीरों के बच्चों को अच्छी और एक समान शिक्षा मिलेगी।

चौथा- हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे, हर जिले में शानदार मल्टी स्पेशियलिटी सरकारी अस्पताल बनाएंगे। देश के हर व्यक्ति के लिए शानदार और फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे।

पांचवां- किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक एमएसपी निर्धारित करके उनके फसलों के पूरे दाम दिलवाएंगे।

छठां- दिल्ली के लोगों ने 75 साल से अन्याय सहा है। देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा दिल्लीवालों के अधिकार बेहद कम हैं। उनकी चुनी हुई सरकार पंगु है। यह अन्याय हम समाप्त करेंगे। दिल्लीवासियों को उनका हक दिलाएंगे। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाएंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। इनको यह लगता है कि ये डंडे से देश चला लेंगे तो यह देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। यह 140 करोड़ लोगों का देश है। हम इनसे डरने-झुकने और टूटने वाले नहीं हैं। यह आजादी हमें शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, मदन लाल ढींगरा, करतार सिंह सराभा, चंद्रशेखर जैसे हजारों युवाओं ने अपनी जवानी में गले में फांसी के रस्से लटका कर दी है। ये किसी को भी जेल में डाल दे रहे हैं। स्कूल-अस्पताल बनाने वाले को अंदर कर दे रहे हैं। कांग्रेस के खाते फ्री कर दिए। क्या ये ऐसे लोकसभा चुनाव जीत लेंगे? ये लोग अपने आप को समझ क्या रहे हैं। इन्होने फर्जी केस करके दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और झारखंड के सीएम हेमंत सोरन को अंदर कर दिया। किसी के घर ईडी भेज दे रहे हैं। किसी घर छीन ले रहे हैं। क्या ये लोग इन घरों के मालिक हैं। इन घर की मालिक देश की 140 करोड़ जनता है। किसी को कोई पता नहीं कि जनता को किसे सत्ता तक पहुंचाना है। ये लोग गलतफहमी में हैं।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि भाजपा वाले देश को टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। देश को नफरत की आंधी में लेकर जा रहे हैं। ये सीएए लेकर जब आए तब मैं संसद में सांसद था। उस दौरान मैंने मात्र 20 सेकेंट में कहा था ‘‘लंबे सफर को मीलों में बंट बांटिए, कौन को कबिलों में मत बांटिए, एक बहता हुआ दरिया है मेरा भारत देश, इसको नदियों और झीलों में मत बांटिए। अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे। आज देश में लाखों अरविंद केजरीवाल पैदा हो चुके हैं, उनको किस जेल में कैद करोगे। अरविंद केजरीवाल एक एक व्यक्ति का नहीं, एक सोच का नाम है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान कहा कि पूरा इंडिया आज इकट्ठा है। इंडिया गठबंधन की यह एकजुटा देखकर भाजपा के पसीने छूट रहे हैं। ये नहीं चाहते हैं कि हम सब इकट्ठे बैठें। मैं पूरे देश की जनता से इकट्ठा होने का आह्वान करता हूं। आओ इनख भ्रष्टाचारियों को कह दो कि जितने मर्जी पैसे, हीरे, मोती इकट्ठे कर लो, मगर ख्याल इतना रहे कि कफन की जेब नहीं होती है। देश को लूट लो, लेकिन यह पैसा तुम्हारे साथ नहीं जाएगा। मेरी अपील है कि गरीबों की बद्दुआएं मत लो। भाजपा वाले हर बात पर झूठ और जुमला बोलते हैं। आने वाले दिनों में भाजपा वाले जनता के पास नए-नए जुमले लेकर आएंगे। लेकिन इनके जुमले पर यकीन मत करना।

Share197Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

HARYANA NEWS:ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਹਰਿਆਣਾ ਵਿਧਾਨਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ 67 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੀ list ਕੀਤੀ ਜਾਰੀ, ਵੇਖੋ ਸੀਐਮ ਸੈਣੀ ਕਿੱਥੋਂ ਲੜਨਗੇ ਚੋਣ ?

HARYANA NEWS:ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਹਰਿਆਣਾ ਵਿਧਾਨਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ 67 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੀ list ਕੀਤੀ ਜਾਰੀ, ਵੇਖੋ ਸੀਐਮ ਸੈਣੀ ਕਿੱਥੋਂ ਲੜਨਗੇ ਚੋਣ ?

by Wishavwarta
September 5, 2024
0

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

Morning News : ਸਵੇਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ; ਪੜ੍ਹੋ, ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਦੀਆਂ ਅਹਿਮ ਖ਼ਬਰਾਂ

Morning News : ਸਵੇਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ; ਪੜ੍ਹੋ, ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਦੀਆਂ ਅਹਿਮ ਖ਼ਬਰਾਂ

by Ranjit Singh
September 18, 2026
0

Morning News : ਸਵੇਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ; ਪੜ੍ਹੋ, ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਦੀਆਂ ਅਹਿਮ ਖ਼ਬਰਾਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 18...

Most Popular

ਐਨ.ਐਚ.ਐਮ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ’ਚ ਰੋਸ ਮਾਰਚ

ਐਨ.ਐਚ.ਐਮ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ’ਚ ਰੋਸ ਮਾਰਚ

by Ankit
3 weeks ago
0

ਐਨ.ਐਚ.ਐਮ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ’ਚ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਵਿਧਾਇਕ ਸੰਧੂ ਦੀ ਕੋਠੀ ਤੱਕ ਕੱਢਿਆ ਵਿਸ਼ਾਲ ਮਾਰਚ, ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਨ ਦੇ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 